Jaunpur News: जनगणना का कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए: डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण "मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना" की तैयारियों से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 को कलेक्ट्रेट सभागार प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड II द्वारा डिजिटल जनगणना 2027 की नींव सेन्सस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CMMS) पोर्टल के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनगणना पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीपीसीसी सचिव ने वेम नरेंद्र रेड्डी से की मुलाकात, राज्यसभा निर्वाचन पर दी बधाई
![]() |
| विज्ञापन |


