Jaunpur News: टीपीसीसी सचिव ने वेम नरेंद्र रेड्डी से की मुलाकात, राज्यसभा निर्वाचन पर दी बधाई
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सलाहकार और हाल ही में राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए वेम नरेंद्र रेड्डी से टीपीसीसी सचिव सूरज तिवारी ने हैदराबाद स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी और राजनीतिक मामलों पर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात में टीपीसीसी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान टीपीसीसी सचिव सूरज तिवारी ने कहा कि वेम नरेंद्र रेड्डी अत्यंत सुलझे और अनुभवी नेता हैं। उनके राज्यसभा में निर्वाचित होने से दिल्ली में तेलंगाना के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से तेलंगाना में योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे और राज्य के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे। सूरज तिवारी ने यह भी उल्लेख किया कि वेम नरेंद्र रेड्डी के लिए तेलंगाना का हित सर्वोपरि है और उनका अनुभव राज्य के लिए मूल्यवान साबित होगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


