Jaunpur News: लोक अदालत में लोगों को कम समय और खर्च में न्याय मिलता है: डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफलतापूर्वक आयोजित कराने की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाए, जिससे आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
जिलाधिकारी ने बैंक, विद्युत, परिवहन तथा अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में निस्तारित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिलता है, इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जन सेवा केन्द्र व कास्मेटिक की दुकान पर छापामारी
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)