Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय सुजानगंज का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानगंज में सोमवार के दिन बड़े ही हर्ष पूर्वक वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के बच्चों की विदाई समारोह मनाया गया।उ.प्रा.वि.- सुजानगंज मे बच्चों तथा अभिभावकों की उपस्थिति में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुजानगंज द्वारा कक्षा 6,7,8 में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को कॉपी पेन ,पानी की बोतल एवम लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। माह में प्रतिदिन उपस्थित बच्चों को भी कॉपी कलम एवम पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती नीरू गुप्ता, श्रीमती सुधा गौड़ ,अरविन्द पाण्डेय एवम अनुचर दीप नारायण के साथ छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निहालों को शिक्षा ग्रहण करने में सहायक होगा आंगनबाड़ी केंद्र: खंड विकास अधिकारी
![]() |
| विज्ञापन |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
