BREAKING

Jaunpur News: निहालों को शिक्षा ग्रहण करने में सहायक होगा आंगनबाड़ी केंद्र: खंड विकास अधिकारी

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के दारुनपुर ग्राम सभा में बने आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र बनने से ग्राम के नौनिहालों को एक नए और बेहतर परिवेश में गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी से संबंधित कार्य कर्मियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बेहतर स्थान रहेगा। जहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ सिंह और ग्राम प्रधान श्रीमती चंद्रकला पत्नी जगदीश के साथ ब्लॉक मुख्यालय से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान इटहा, ग्राम प्रधान सोनहिता, ग्राम प्रधान विकेपुर, शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें