BREAKING

Jaunpur News: हनुमान घाट पर महिलाओं की निकली कलश यात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्रीराम कथा से पूर्व हनुमान घाट से निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। महर्षि जमदग्नि के पावन धरा पर एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के  अवसर पर आदि गंगा गोमती तट हनुमान घाट से एक विशाल भव्य कलश शोभायात्रा रविवार को निकाला गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश स्थापित कर चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, बड़ी मस्जिद, पुरानी बाजार, बेगम गंज चुंगी से होते हुए कथा स्थल गोकुल घाट पहुंची। जहां पर दिनांक 30 मार्च से 5 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री राम कथा प्रख्यात कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के मुखार बिंदु से होंगी। कलश शोभायात्रा के मौके पर मातृशक्ति के रूप मे डॉ वंदना सरकार, विनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, उमा गुप्ता, शशि मौर्या, गीता चौरसिया, डॉ सरला त्रिपाठी, डॉ अनीता त्रिपाठी, डॉ स्वप्निल सिंह, सलोनी निषाद, उमा निषाद, आनंद मिश्र, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, राघवेंद्र दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय सुजानगंज का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें