BREAKING

Jaunpur News: होली के दिन नदी नहाने गए युवक की मौत

रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा 

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीवनमऊ गांव में शिव शंकर यादव का पुत्र अवनीश यादव उर्फ नानक यादव उम्र लगभग 24 वर्ष अपने तीन मित्रों के साथ लगभग 4 बजे दिन मे नहाने के लिए सई नदी में प्राचीन हनुमान जी मंदिर के सामने गया था। वहा पर अपनी बाइक खड़ी करके मित्रो के साथ पानी मे उतरा तभी वह गहरे पानी मे चला गया।साथ मे मौजूद लड़को ने काफी खोजबीन किया परन्तु पता नही चला।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह 

उन लोगों ने परिजनो को सुचित किया। परिजन भी काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र रेहटी ले आई जहां पर डॉक्टरों की टीम ने मृतक घोषित कर दिया पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जाच पड़ताल में जुट गई है।मृतक चार भाईयो मे दूसरे नम्बर पर था। उसका  विवाह नही हुआ था। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गयी।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें