BREAKING

Mumbai News: श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। आपसी भाई चारे और प्रेम का संदेश देने वाला एकता सौहार्द का पावन रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा नालासोपारा पूर्व के राजनगर सर्कल के पास अम्बेडकर हाल में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज में एकता और आपसी भाई चारे पर चर्चा परिचर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा फाग गीत भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें गायक सुशील मिश्र मासूम, दीपक पांडेय, खुशबू मिश्रा की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।मौजूद गणमान्य लोगों ने गीत संगीत का रसास्वादन किया वहीं कलाकारों द्वारा खूब तालिया बटोरी गई। इस मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए प्रेम और सौहार्द से रंगोत्सव पर्व मनाने की अपील की गई।कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम के आयोजक श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी टीम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता हैं ताकि हमारी संस्कृति और त्योहारों का गौरव बना रहे और समाज को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास रहता है।होली हमारी संस्कृति की पहचान है आनंद और एक साथ मिलकर होली मनाकर पुरानी परम्परा को जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है।आए हुए अतिथियों ने होली मिलन समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम सौहार्द को मजबूत करता है। आगे कहा कि ऐसा आयोजन हमारे संस्कृति की परम्परा को जीवंत और मजबूत करने में सहायक होता है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

इस मौके पर ओम प्रकाश दुबे डायरेक्टर दुबे मेडिकल कॉलेज, आनंद दुबे राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना, बद्री प्रसाद पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता बॉम्बे हाईकोर्ट, प्रदीप दुबे निदेशक दुबे ट्यूटोरियल मुंबई, संजय मिश्रा समाजसेवी उद्योगपति, डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय हिंदी विभागाध्यक्ष मुंबई विश्वविद्यालय, सुरेंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सेवा मंच, दिनेश त्रिपाठी शिक्षाविद उद्योगपति, कृपा शंकर तिवारी संपादक वात्सल्य भारत पत्रिका, डॉ.अमर मिश्रा समाजसेवी, के के तिवारी, विजयभान सिंह, अशोक तिवारी वरिष्ठ नेता शिवसेना, डॉ. वेदप्रकाश दुबे प्रोफेसर महाविद्यालय मुंबई, नागेंद्र तिवारी संस्थापक अध्यक्ष उत्तर भारतीय विकास मंच, राकेश मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी, अतुल मिश्रा निदेशक सुप्रीम कारपोरेशन, श्रीकांत दुबे जी व्यवसायी किरण मशीन टूल्स ठाणे, प्रमोद दुबे निदेशक ईएलएफ कंपनी, वेद प्रकाश मिश्र ठाणे, अरविन्द मिश्रा ट्रांसपोर्टर ठाणे, गोपाल पांडेय ट्रांसपोर्टर ठाणे, देवमणि मिश्रा अध्यक्ष देवा ग्रुप, कमलेश पांडेय अध्यक्ष सकल हिंदू समाज, भोला गिरी, भास्कर दुबे अंधेरी, कल्पना आशीष नागपुरे नगरसेविका, रितु सचिन चौबे नगरसेविका, बविता देवराज सिंह नगरसेविका, अंजू हरिकेश तिवारी नगरसेविका, प्रदीपिका अतुल सिंह नगरसेविका, संतूर धर्मेंद्र यादव नगरसेविका, आलोक उपाध्याय भाजपा नेता, विजय सिंह डबलू समाजसेवी, अजय तिवारी प्रवक्ता उत्तर भारतीय विकास संस्था, शेखर मिश्रा समाजसेवी, अनूप ओझा समाजसेवी, मनीष ओझा समाजसेवी, डाक्टर पीयूष सिंह डायरेक्टर ज्ञानसागर जूनियर कालेज एण्ड ग्रुप, प्रकाश तिवारी महाकालेश्वर सामाजिक संस्था, विवेक तिवारी  समाजसेवी, प्रमोद पांडेय जी अध्यक्ष मानस परिवार चेम्बूर, अविनाशचंद तिवारी मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् भायंदर, वी के राय, लल्लन यादव संपादक मुस्कान एक एहसास पत्रिका, रवींद्र दुबे संपादक खबरे पूर्वांचल, वेद प्रकाश तिवारी संपादक हिन्द सागर, प्रेम चौबे वरिष्ठ पत्रकार, अखिलेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार यशोभूमि समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेश ओझा, डॉ अश्वनी पांडेय डायरेक्टर गैलेक्सी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अशोक ओझा, प्रदीप ओझा, अरविंद दुबे, अरुण पांडेय महाराज, शशी ओझा, संदीप शुक्ला, रवीश पांडेय, भूपेश तिवारी, सुधीर मिश्रा, कुशल मिश्रा आदि के सहयोग से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।   

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें