Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में चालक और वाहन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बंधवा–जमालापुर मार्ग पर खोइरी गांव स्थित सोमनाथ शंकर जी मंदिर के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी एक ही दिशा में बंधवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में श्यामजी गौतम उर्फ कारिया (40) पुत्र पतिलाल, निवासी खोइरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह व नाक से रक्तस्राव होने लगा।
यह भी पढ़ें | Hyderabad News: भव्यता से मना व्यापारी वीरेंद्र का जन्मदिन, संपादक विजय सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। बताया गया कि ट्रैक्टर एक ईंट उद्योग में कार्यरत चालक चला रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। वही दूसरी घटना कान्हपुर गांव के समीप हुई। यहां पिंटू गौतम (32) पुत्र नेहरूलाल निवासी सोतीपुर, बाइक से घर जा रहे थे।ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर के पास पहुंचते ही चालक द्वारा अचानक स्टेयरिंग मोड़ देने से बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पडा। जिससे हाथ में खरोंच सहित हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

