BREAKING

Jaunpur News: ​होली के त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न के लिये डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

नया सवेरा नेटवर्क

​जौनपुर। ​जनपद जौनपुर में होली के पावन पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्ग पर निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखी जाए, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होली के दिन नदी नहाने गए युवक की मौत



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें