Jaunpur News: मथुरा में संत की हत्या के विरोध में विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, निकाली रैली
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मथुरा के गौ रक्षक संत श्री चंद्रशेखर जी उर्फ फरसा बाबा की निर्मम हत्या के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया। यह रैली स्वामी विवेकानंद पक्के पोखरे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए डाक बंगले तक पहुंची।
प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष अजीत तिवारी तथा तहसील अध्यक्ष रजनीश सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और संत की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि गौ रक्षकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोका जाए तथा फरसा बाबा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी, अमन शर्मा, अभय कुमार व टीपू सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राचीन काल से आज तक क्षत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
