BREAKING

Jaunpur News: प्राचीन काल से आज तक क्षत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान

बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्राचीन समय से लेकर आज तक राष्ट्र व समाज के लिए क्षत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्षत्रियों में सभी वर्गों का नेतृत्व करने की क्षमता है। वह तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि हमें आज तक जो बताया गया साबरमती के संत ने देश को आजादी दिलायी यह बात पूरी तरह सत्य नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम में चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस जैसे लोगों का भी योगदान रहा है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: रामलला मंदिर में दिव्य 'श्रीराम यंत्र' की स्थापना के बाद रामनवमी की धूम

पूर्व सांसद ने नौजवानों को रश्मिरथी और हनुमान चालिसा पढ़ने की सलाह दी। कहाकि हनुमान चालीसा में तुसलीदास ने बल, बुद्धि और विद्या मांगी। क्योंकि से तीनों चीजे रहेंगी तो धन अपने आप आयेगा। मुख्य अतिथि ने छात्रों से जमीन से जुड़े रहने की अपील की। समारोह को विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधान परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। होली के गीतों ने कार्यक्रम में उल्लास और समरसता का रंग घोल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जय सिंह बाबा तथा संचालन डा सुनील कुमार सिंह ने किया। उक्त अवसर पर धर्मराज सिंह, डा महेन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सतीश सिंह प्रेमप्रकाश सिंह, डा वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें