BREAKING

Jaunpur News: 35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। उसरौली गांव के मोड़ के पास सोमवार की रात पुलिस ने  संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 35 हजार नकदी व लाखों की कीमत के गहने बरामद किए गए। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि नकदी औय गहने चोरी के हैं। वे गहने बेचने के फिराक में थे। 

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उक्त मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे। अचानक सामने पुलिस टीम को देख वे पीछे मुड़कर भागने लगे। सक होने पर जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से 35 हजार नकदी और सोने के हार, नथिया, लरी,चांदी की करधन, बिछिया तीन जोड़ी बरामद किया गया। एक ने अपना नाम पता रावतपुरा गांव निवासी सुजीत रजक तथा दूसरा सराख्वाजा क्षेत्र के मेढामेरे खतीरपुर भैंसा निवासी शेषमन रजक बताया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनका रामनगर गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा के घर आना जाना था। गत 28 फरवरी को उनके घर कोई नहीं था। मौका पाकर हम दोनों ने रात में घर में घुसकर भीतर अटैची में रखे नकदी और गहने चुरा लिए थे। घटना के दूसरे दिन पीड़ित ने थाने में दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रमाण के रूप में बगल घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पुलिस को सौंपा था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जरूरतमंद परिवारों में बांटी गयी रमज़ान किट

जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें