BREAKING

Jaunpur News: जरूरतमंद परिवारों में बांटी गयी रमज़ान किट

बिना किसी भेदभाव के कई वर्षों से लगातार कार्य कर रहा जमाते इस्लामी हिन्द

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जमाते-ए-इस्लामी हिन्द शहर की तरफ से जरूरतमंद परिवारों में रमजान किट बांटी गई। यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सम्भव हो सका। इसके पहले संगठन के लोगों ने कई मोहल्लों से जरूरतमंद परिवारों की पहचान की और बुलाकर उन्हें रमजान किट दिया गया। 

रमजान का पवित्र माह चल रहा है। ऐसे में हर मुसलमान चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा नेक काम के साथ इबादत करें और सवाब कमाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर स्थित शाही किला के पास जमाते-ए-इस्लामी हिन्द ने कमजोर परिवारों को रमजान किट बांटने का काम किया। यह संगठन ेबबिना किसी भेदभाव के मानवीय आधार पर जरूरतमंदों की सहायकता करता है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: ब्रह्मपुरीकी होली वाली राम बारात में हुरियारों ने उड़ाया रंग गुलाल, खेले मोर्चे

रमजान के पवित्र माह में जितना सवाब रोजा रखकर तिलावत करने का है उतना ही सवाब अपनी कमाई से गरीबों का हक निकालकर उन्हें बांटने का है। यह संस्था हर साल रमजान के महीनें में जरूरतमंदों को रमजान किट बांटने का काम करती है। जमाते इस्लामी हिन्द के लोग मोहल्लों में सर्वे कर ऐसे परिवारों को चुनते हैं जो रमजान किट के असली हकदार होते है। इन लोगों द्वारा यह काम पिछले कई वर्षों से नगर में लगातार किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा। इस मौके पर फर्रूख शियर, शफिउज्जमा, नईयर जमाली, मो फिरोज, मो आसिम, मो आफताब आदि मौजूद रहे।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें