BREAKING

Bareilly News: ब्रह्मपुरीकी होली वाली राम बारात में हुरियारों ने उड़ाया रंग गुलाल, खेले मोर्चे

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। यूनेस्को सूची में दर्ज ब्रह्मपुरी में चल रही 166वीं श्री रामलीला के छठे दिन श्री रामजी की राम बारात/रंगबारात शहर  मे निकाली गई। श्रीराम बारात के रास्ते में जगह- जगह लोगों ने कड़ाहे और ड्रमों में रंग भर रखा था। श्रीराम बारात में शामिल ठेलों पर सवार होली हुरियारे जगह जगह लंबे पीतल वाले पंपों से मोर्चाबंदी करते एवं गुलाल उड़ाते चल रहे थे। होली हुरियारे अपने अलग अंदाज वाले नृत्य से लोगों को लुभा रहे थे। राम बारात वाले रथ के आगे- आगे ट्रैक्टर में जुड़े तीन ठेले चल रहे थे। इन ठेलों पर रखे ड्रमों में रंग भरा था। ठेलों पर सवार हुरियारे पंपों के जरिये लोगों पर रंगों की बौछार कर रहे थे। बारात में शामिल हुरियारे होली के गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे। साथ में बैंड-बाजा और डीजे चल रहा था, जिस पर बज रहे होली के गीतों पर लोग झूमते नाचते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रॉन से निगरानी रखी जा रही थी। साथ में पुलिस एवं सुरक्षा बल भी साथ था। शिवाजी मार्ग पर उत्तर प्रदेश के वन्य एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने स्वागत किया।


ब्रह्मपुरी से 166 वर्ष से हो रही होली वाली रामलीला की रंगबारात अद्भुत होती है। य़ह राम बारात/रंग बारात भगवान श्री नरसिंह मंदिर ब्रह्मपुरी लीला स्थल से पूजन के उपरांत सुबह 11 बजे से शुरू हुई। राम बारात मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, हॉस्पिटल रोड, कोतवाली, उपजा प्रेस क्लब चौराहा, रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए शाम 6 बजे वापस श्री नरसिंह मंदिर पर समाप्त हुई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजू मिश्रा एवं प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ने के कारण यह राम बारात पूर्व में ही निकाली गई। परंपरा के अनुसार श्रीराम बरात सुबह करीब 11 बजे शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी से रवाना होकर 11:30 बजे मलूकपुर चौराहे पहुंची। सजे हुए लकड़ी के रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के स्वरूप बिराजमान थे। जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम-लक्ष्मण और विश्वामित्र के स्वरूपों को तिलक लगाकर पूजा- अर्चना करने के साथ आरती उतार रहे थे। रंगों के साथ फूलों की बरसात हो रही थी। स्वरूपों के साथ रथ में सवार भक्त प्रसाद वितरण कर रहे थे।


कोतवाली पर राम बारात का स्वागत द हिन्दू सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया ने किया। उसके बाद उपजा प्रेस क्लब चौराहे पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने पत्रकारों के साथ राम बारात का स्वागत किया। अमन कमेटी ने साहू गोपी नाथ कॉलेज पर तथा लाल मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय ने रामबारात का स्वागत किया। उसके बाद जब रंगबारात शिवाजी मार्ग से गुजरी तो वहाँ उत्तर प्रदेश के वन्य एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने स्वागत किया। श्रीराम बरात को देखने के लिए एकत्र हुए लोग अपने- अपने घरों की छतों से रंगों की बौछार करते नजर आए। वहीं पुलिस- प्रशासन के अधिकारी और जवान सुरक्षा दीवार बनकर साथ-साथ चल रहे थे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।

श्रीराम बारात में सुरक्षा के लिहाज से एसपी सिटी मानुष पारीख, सीओ फस्ट आशुतोष शिवम, सीओ सेकंड अंजनी कुमार तिवारी, सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह, एएसपी, सात इंस्पेक्टर, पांच थाना प्रभारी, 108 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 16 महिला कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी भी जुलूस के साथ चलती रही। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली समेत सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हमेशा याद रहेंगी समाजसेविका कलावती देवी: डा. एमपी यादव

रामबरात के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष एहतियात बरते। जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाली 50 से अधिक मस्जिदों और इमामबाड़ों को पहले ही तिरपाल से ढंक दिया गया था, ताकि रंग, अबीर या किसी प्रकार की वस्तु वहां तक न पहुंचे। पुलिस और नगर निगम की टीमों ने रविवार रात से ही यह कार्य शुरू कर दिया था। बिजली विभाग भी जिधर से रंगबारात निकली उस क्षेत्र के बिजली फीडर बंद कराते रहे। होली पर भी शिव रात्रि की तरह विद्युत आपूर्ति बरेली महानगर में बेहतर रही। 


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें