BREAKING

Jaunpur News: चौकियां धाम में चंद्र ग्रहण दौरान बंद मंदिरों के कपाट



बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। चौकियां धाम शीतला चौकियां धाम में आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे मन्दिर पुजारी शिवकुमार पंडा ने मध्यान्ह आरती पूजन करने के पश्चात मन्दिर के कपाट चंद्र ग्रहण लगने के पूर्व ही बंद कर दिया। वही  धाम के अगल बगल स्थित सत्यनारायण मंदिर काल भैरवनाथ मन्दिर काली मंदिर हनुमान मंदिर शिव शक्ति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद रहे वही हनुमान मंदिर परिसर के पास भक्तजन नाम जप भजन कीर्तन करते हुए नज़र आए।ग्रहण काल समाप्त होने के पश्चात मन्दिर मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा ने  रात्रि 8 बजे मन्दिर परिसर गर्भगृह की गंगाजल से शुद्धिकरण कर मन्दिर की साफ सफाई करवाकर आरती पूजन किया। 

उन्होंने बताया कि ग्रहण काल सनातन धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना गया है। जिसे साधना, ध्यान, मंत्र जप और आत्म-शुद्धि के लिए सबसे उत्तम अवसर माना जाता है। इस दौरान मानसिक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति कई गुना बढ़ जाती है जिससे ईश्वर से जुड़ना और पुरानी नकारात्मक ऊर्जाओं को छोड़ना आसान हो जाता है। 

ग्रंथों में ग्रहण काल देवताओं के लिए संकट काल माना गया है। मंदिरों के कपाट बंद इसलिए किया जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अन्धकार प्रकाश से बचाव के लिए मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। क्योंकि इस समय मन्दिर में पूजा-पद्धति को विराम देकर आंतरिक शुद्धि पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान देवी देवताओं को भी विश्राम और एकांत दिया जाता है इसलिए मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं। सूतक के नियम के अनुसार  ग्रहण से पहले सूतक काल (अशुद्धि समय) में भोजन करना, पकाना वर्जित है। बीमार अस्वस्थ व छोटे बच्चों के लिए कोई बांधा नहीं है ऐसे लोग दवा भोजन ग्रहण कर सकते है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें