BREAKING

Jaunpur News: डीएम जौनपुर ने जनपदवासियों को दी होली और रमजान की बधाई

Jaunpur News DM Jaunpur congratulated the people of the district on Holi and Ramzan.

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात् संगीत और रंग इसके प्रमुख अंग है।  अतः रंगो के इस पवित्र पर्व होली आपके जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आए एवं सामाजिक स‌द्भाव, प्रेम और उल्लास को और अधिक सशक्त बनाए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौकियां धाम में चंद्र ग्रहण दौरान बंद मंदिरों के कपाट

उन्होंने सभी से अपील की कि होली और रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखे तथा पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कडी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें