BREAKING

Jaunpur News: बासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन चन्द्रघण्टा स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का किया दर्शन-पूजन

माता रानी के जयकारों एवं घण्टे घड़ियालों की गूंज से वातावरण हुआ भक्तिमय

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। स्थानीय छेत्र के शीतला चौकियां धाम में (बासंतिक) नवरात्र के तीसरे दिन मां शीतला मातारानी जी का माँ चंद्रघंटा स्वरूप में भक्तों ने पूजन किया। मातारानी जी की पूजा-अर्चन विधि-विधान के साथ की गई। भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। माता के जयकारों और घंटों-घड़ियालों की गूंजने पूरा वातावरण  आध्यात्मिक भक्तिमय रंग बना रहा।देवी भागवत पुराण के अनुसार नवदुर्गा के स्वरूप में तीसरे दिन पूजे जाने वाली माता चंद्रघंटा का स्वरूप माता के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है। जिस कारण उन्हें 'चंद्रघंटा' माता के नाम से पहचाना जाता है वही देवी का यह स्वरूप अत्यंत शांतिदायक और जनकल्याणकारी माना जाता है।

धाम में दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं ने  विधि विधान से धूप, दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि इस दिन माता की आराधना करने से भक्तों को निर्भयता और वीरता प्राप्त होती है। बताया गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मातारानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर महंत विवेकानंद ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहुर्त से ही मातारानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पुजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ब्राह्मण हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा : पं. राजेंद्र

कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये अद्धालु मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किये। नवरात्रि का तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर मे विधि विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके  आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। वहीं दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं  पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें