BREAKING

Jaunpur News: ब्राह्मण हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा : पं. राजेंद्र

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के बक्सा क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन हुआ जहां होली मिलन कार्यक्रम एवं लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध समागम सम्मेलन की सफलता के लिए पदाधिकारीयों एवं ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं सम्मेलन को लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में विशेष आभार डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी आए हुए आगंतुकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक

वहीं अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जिलों में जाकर जिन्होंने प्रबुद्ध समागम सम्मेलन में विशेष योगदान दिया है और समय दिया है, उन्हें मैं सम्मानित करूंगा वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा और और उसी पार्टी से हमारा साथ भी रहेगा वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे कुठाराघात को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस तरह से सवर्ण जाति को टारगेट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है उसका खामियाजा 2027 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना होगा तथा यह भी कहा कि हमारे संगठन के सिपाही हर गांव में है वे ब्राह्मण संगठित होकरके उस व्यक्ति और उस पार्टी के प्रत्याशी का बहिष्कार करेंगे जिन्होंने यूजीसी एक्ट, दलित एक्ट व जातिगत आरक्षण को प्रश्रय दिया हैं। 

अंत में अपने बयान में कहा कि सभी संगठित होकर रहें जिससे किसी भी पार्टी को आपका भय सताए और वह कोई ऐसा कदम ना उठा पाए जो हमारे हित में ना हो। इस मौके पर जयेंद्र शुक्ला वाराणसी मंडल अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी, रमाशंकर पाठक पारसनाथ उपाध्याय, रविंद मिश्र, माला शुक्ला, माताफेर मिश्र, अनुज कुमार मिश्रा, संदीप दुबे, रामकुमार दुबे, प्रियांशु शर्मा, देवेंद्र तिवारी, डॉ रामनयन उपाध्याय, त्रिभुवन नाथ दुबे, श्रीकांत चतुर्वेदी, रमाशंकर उपाध्याय, राजेश कुमार उपाध्याय, हरीश तिवारी, नरेंद्र उपाध्याय, आकाश द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, अनुज तिवारी, अरविंद मिश्र, विवेक उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, विद्यानंद उपाध्याय सुनील उपाध्याय, धर्मदत्त, ताराशंकर उपाध्याय, जगदीश पाठक, नित्यानंद, शुभम उपाध्याय विष्णु उपाध्याय तथा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें