Jaunpur News: बीसीए की मान्यता मिलने पर लोगों में हर्ष
क्षेत्र के रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय को मिली बी0 सी0 ए0 की मान्यता
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला जौनपुर को एआईसीटीई नई दिल्ली द्वारा सत्र 2026- 27 से बी सी ए की मान्यता प्राप्त हुई है। महाविद्यालय के निदेशक डॉ विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीसीए जैसे रोजगार परक कार्यक्रम संचालित होने से ग्रामीणांचल के बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से बी सी ए की 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। ज्ञातव्य हो की महाविद्यालय में अभी तक बी ए ,एम ए, बी एड , बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। रघुवीर महाविद्यालय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का एकमात्र ऑटोनॉमस महाविद्यालय है। जिसे नैक द्वारा बी प्लस ग्रेड प्राप्त है। बी सी ए की मान्यता मिलने से जनपद के छात्रों और अभिभावकों को विशेष सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जयप्रकाश तिवारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दीये।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन कारों की टक्कर में दो घायल, एक कार खंती में पलटी
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

