BREAKING

Jaunpur News: तीन कारों की टक्कर में दो घायल, एक कार खंती में पलटी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। शुक्रवार को करीब 3 बजे शिवपुर बाईपास पर रानीपुर गांव के पास तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजगरा प्रतापगढ़ के कटहरिया निवासी शनि कुमार अर्टिगा कार से जौनपुर से दर्शन कर अपने रिश्तेदारी दमोदरा गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार शिवपुर बाईपास पर रानीपुर गांव के पास पहुंची, तभी भदोही की ओर से आ रही एक मारुति सुजुकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उक्त कार चालक मौके से भागने लगा।

इस दौरान पीछे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को भी टक्कर लग गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। स्विफ्ट डिजायर चला रहे जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी अनुपम मिश्रा घायल हो गए। उनका उपचार पास के एक निजी अस्पताल में कराया गया।

मौके पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं...

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें