BREAKING

Bareilly News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आये हैं...

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में श्रीराम भजन संध्या में राम के भजनों से वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना से हुआ। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने राम के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजन संध्या में बेबी शर्मा ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे राम आएं हैं। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल का घराना हो प्रकाश सक्सेना ने राम जी की निकली सवारी की सुंदर प्रस्तुति दी तो अरुणा सिन्हा ने भी जो राम गुण गायेगा की जोरदार प्रस्तुति दी। रीता सक्सेना ने "मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम' सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक का आयोजन

अयोध्या आये श्रीराम भजन की प्रस्तुति शकुन सक्सेना ने बड़े ही जोरदार ढंग से की तो जहां ले चलोगे वहां मैं चलूंगा सुधीर मोहन का भजन सबको रिझा गया। डा. असित रंजन ने रामजी का भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। मेरा राम आये हैं सरला चौधरी ने इन्द्र देव त्रिवेदी ने भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। जिस पर लिखा  राम का नाम मंजू गुप्ता ने प्रस्तुत किया। 'सीताराम सीताराम बीती रात अधूरी मेरी आस न होगी' की जोरदार प्रस्तुति मंजू लता की रही। शोभा सक्सेना और रश्मि सक्सेना ने भी राम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार  डा. अरुण कुमार ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से महासचिव प्रदीप माधवार, बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय शर्मा, निर्भय सक्सेना, गंगाराम पाल, मुकेश सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना सहित काफी लोग मौजूद रहे। 

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें