BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर में लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध

अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से संयम बरतने की अपील की है। जौनपुर के जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही ने जानकारी दी कि जनपद के सभी 275 पेट्रोल पम्पों पर ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीसीए की मान्यता मिलने पर लोगों में हर्ष 

उन्होंने बताया कि 28 मार्च की स्थिति के अनुसार जनपद में 1389 किलो लीटर डीजल उपलब्ध है, जो कि 13 लाख 89 हजार लीटर के बराबर है। वहीं 1155 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो 11 लाख 55 हजार लीटर होता है। यानी जिले में लाखों लीटर ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसके साथ ही ऑयल डिपो से लगातार आपूर्ति जारी है, जिससे भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी की संभावना नहीं है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि 27 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री होने के कारण 16 पेट्रोल पम्पों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि ऑयल कंपनियों ने तुरंत आपूर्ति बहाल कर दी है और अब सभी पम्पों पर स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 11 बजे आम नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ न लगाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। साथ ही ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग शांति और समझदारी बनाए रखें ताकि सभी को आसानी से ईंधन उपलब्ध होता रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें