BREAKING

Jaunpur News: एनएसएस शिविर: स्वच्छता, श्रम और प्लास्टिक उन्मूलन पर जोर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर “स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन एवं श्रमदान” विषयक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।प्रथम सत्र में शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.के. वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता पर बल देते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि समाज का दृष्टिकोण है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के सूक्ष्म कण हमारे शरीर में प्रवेश कर रहे हैं, जिनका दुष्प्रभाव लंबे समय बाद गंभीर बीमारियों के रूप में सामने आता है। उन्होंने इंदौर जैसे स्वच्छ शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि जागरूकता के साथ-साथ व्यवहार में बदलाव और ठोस प्रयास आवश्यक हैं। इसी क्रम में, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा संकायाध्यक्ष, रोवर्स रेंजर के जिला कमिश्नर, प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने मोबाइल के दुरुपयोग पर बोलते हुए कहा कि मोबाइल दिशा तो देता है लेकिन अत्यधिक प्रयोग दिशाहीन भी कर देता है रील तो अच्छी बन जाएगी लेकिन कहीं रियल लाइफ की रील खराब ना हो जाए इसका भी हमें ध्यान देना होगा।

आधुनिक तकनीक का अति प्रयोग हमें वास्तविक जीवन से दूर कर रहा है। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ सहयोग एवं सहानुभूति की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है तथा महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कृषि परिषद के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के पादप रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश सिंह ने सूक्ष्म जीवों के संरक्षण एवं कचरे के प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार घरेलू कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाकर न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी हासिल की जा सकती है। उन्होंने इंदौर, अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल जैसे स्थानों के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा शिविर में प्रत्येक टीम को जिम्मेदारियाँ सौंपने पर बल दिया। 

यह भी पढ़ें | Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राधेश्याम दुबे हुआ निधन

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुंद सेठ जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी,डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,डॉ. विजयलक्ष्मी डॉ.विजयलक्ष्मी सिंह और डॉ.प्रशांत कुमार के साथ-साथ विक्रम सिंह, सुरेश कुमार तिवारी, ओम प्रकाश पाल सहित अन्य गणमान्य जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। NSS शिविर में विद्यार्थियों को “Not Me, But You” के मूल मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें