BREAKING

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राधेश्याम दुबे हुआ निधन

अश्वनी तिवारी  @ नया सवेरा 

वाराणसी। 1946 में सिवान जिले में जन्मे डॉक्टर राधेश्याम दुबे का सर सुंदरलाल अस्पताल में कल 18 मार्च 2026 को देहावसान हो गया। उनकी सम्पूर्ण शिक्षा काशी में हुई थी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संत साहित्य के विद्वान् डॉ. नागेंद्रनाथ उपाध्याय के निर्देशन में शोध कार्य करने के उपरांत उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में 1981 से अध्यापन कार्य शुरू किए और 2009 से 2012 तक हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किए और यहीं से अवकाश ग्रहण किया था। आपकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें और पचास से अधिक शोध आलेख भी प्रकाशित हैं। 

बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से भी आप सम्मानित हो चुके हैं। प्रो. दूबे अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल की कार्यकारिणी परिषद् और  केंद्रीय हिंदी संस्थान,आगरा के शिक्षण मंडल के भी सदस्य रहे। आपका स्वास्थ्य कई दिनों से खराब था और आईसीयू में  भर्ती थें।आपके परिवार में धर्मपत्नी, तीन पुत्र और एक बेटी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें