BREAKING

Jaunpur News: मृतक के स्वजनों से मिल एसडीएम ने बंधाया ढांढस

हर संभव मदद का दिया भरोसा

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। शाहपुर सानी गांव निवासी युवक की बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव में पेड़ की डाल सिर पर गिरने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में शनिवार को प्रशासनिक संवेदनशीलता देखने  को मिली उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

मृतक सुजीत निषाद की पत्नी पूनम देवी,माता सोनवर्षा, पुत्रियां रागिनी और चांदनी व पुत्र रवी और आदित्य का करुण क्रंदन देख एसडीएम भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। पात्रता के अनुसार हर सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें | जौनपुर के शाही ईदगाह में ईद की नमाज़ सकुशल संपन्न 

ज्ञातव्य हो कि गत 19 मार्च को सुजीत किसी काम से बड़ेरी गांव गया था। जहां से पैदल ही पेड़ों की बाग के बीच से वापस घर लौट रहा था। अचानक एक सूखी डाल उसके सिर पर गिर गई। उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। एसडीएम ने मौके पर मौजूद प्रभारी कानूनगो शिवकुमार और लेखपाल गजेन्द्र सिंह  को आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया।

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें