BREAKING

जौनपुर के शाही ईदगाह में ईद की नमाज़ सकुशल संपन्न

देश और दुनिया में अमन ओ अमान के लिए हुई दुआ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर की शाही ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, मुल्क में अमन-चैन की हुई दुआ देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की ऐतिहासिक मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का तांता लगा रहा। जामा मस्जिद, लाल दरवाजा और ऐतिहासिक शाही ईदगाह सहित शहर की तमाम बड़ी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।शाही ईदगाह में सुबह 9:15 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई, जिसकी इमामत मौलाना फैसल कमर ने की। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ माँगी। अपने ख़ुत्बे में कौम के लोगों को हर प्रकार की बुराई से परहेज करने और नेक बनने की नसीहत दी,उन्होंने

पड़ोसी के साथ साथ समाज में हितकर बनकर देश निर्माण में आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर देने की बात कही।नमाज़ संपन्न होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर "ईद मुबारक" कहा और खुशियाँ बांटीं। वही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी  मोहम्मद शोएब ,संचालक नेयाज ताहिर शेखू,रियाजुल हक़ खान, मौलाना खुजैमा,मौलाना अफाक,ताज मोहम्मद ,जफर राजा ,हाजी इमरान आदि ने ईदगाह कमेटी में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

नमाज़ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर में नमाज़ के लिए विशेष गाइडलाइन्स जारी की गई थीं, जिसमें सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने और ईदगाह परिसर के भीतर ही व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। लोगों ने उसका पालन भी किया, साफ सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी यादव, सपनों को मिली नई उड़ान

बच्चों में उत्साह: ईदगाहों के बाहर सजे मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी ईदी से खिलौने और मिठाइयाँ खरीदते बच्चों के चेहरों पर त्योहार की रौनक साफ झलक रही थी।

सामाजिक सौहार्द: नमाज़ के बाद विभिन्न धर्मों के लोगों ने ईदगाह पहुंच आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया जिनमें मुख्य रूप से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा,पूर्व विधायक अरशद खान,नदीम जावेद ,आरिफ हबीब,इंदु सिंह,सहित जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक,उपाधीक्षक सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही आपसी भाईचारे से भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल बनी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें