BREAKING

Jaunpur News: मछलीशहर भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, युवाओं और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी की संस्तुति के उपरांत मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी 20 पदाधिकारियों की सूची में पार्टी की मंशा के अनुरूप युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को संतुलित ढंग से शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता से NSS शिविर का पाँचवाँ दिन बना प्रेरणादायक

घोषित कार्यसमिति में 7 सामान्य वर्ग, 10 पिछड़ा वर्ग, 2 अनुसूचित जाति तथा 1 अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई टीम से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें