BREAKING

Jaunpur News: रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता से NSS शिविर का पाँचवाँ दिन बना प्रेरणादायक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिवस का आयोजन “स्वास्थ्य शिक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनीष कुमार (मेडिकल ऑफिसर, अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर ब्लड सेंटर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया,और   अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्लड सेंटर की पूरी टीम भी उपस्थित रही, जिसमें डॉ. आलोक मणि त्रिपाठी (लैब टेक्नीशियन), अरुण कुमार सिंह (फार्मासिस्ट), चंद प्रकाश सिंह (लैब टेक्नीशियन), शालिनी मौर्या (काउंसलर), प्रेम शंकर यादव (वार्ड सहायक), अरविंद यादव (वार्ड बॉय) तथा अतुल कुमार (वाहन चालक) शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं उनकी टीम का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 10 शिविरार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिनके नाम इस प्रकार हैं आयुष सिंह,अभिषेक दुबे, अनुराग सिंह,हर्ष जायसवाल, बृजेश कुमार गौतम,पल्लवी गोंड,आयुषी यादव, शिवानी मिश्रा और निहारिका यादव। कई छात्र रक्तदान के इच्छुक थे, लेकिन हीमोग्लोबिन की कमी, कम वजन एवं आयु सीमा के कारण उन्हें रक्तदान की अनुमति नहीं दी गई। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं रक्तदाता कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन

इसके साथ ही महाविद्यालय के महाराणा प्रताप व्यायामशाला परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने मिलकर पूरे परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भाषण,कविता, देश भक्ति थीम आधारित लोकगीत वाद विवाद तथा नृत्य कला का भी प्रदर्शन किया जिन्हें डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह और डॉ. विजयलक्ष्मी द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ.बाल मुकुंद सेठ और डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में  वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशारानी, डॉ. बालमुकुंद सेठ,

डॉ.विजयलक्ष्मी सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी,डॉ.विजयलक्ष्मी एवम् डॉ प्रशांत कुमार सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विक्रम सिंह, सुरेश कुमार तिवारी, ओमप्रकाश पाल सहित अनेक  लोग उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें