Jaunpur News: शाही कटरा में उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित की रोजा इफ्तार पार्टी
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में शाही कटरा स्थित परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी ने किया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक साथ रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें | National: विकसित दिल्ली 2047 सम्मेलन में बरेली महापौर डॉ उमेश ने शहरों की भूमिका पर रखा पक्ष
इफ्तार पार्टी में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंदू सिंह, आरिफ हबीब, इशा फारूकी, राजू सिंह,रम्मी सिहं नसीम अहमद गयाश अंसारी सिकंदर अंसारी कुंवर निरज सिंह प्रदीप जायसवाल कफील राईन सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के शगणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।




