BREAKING

National: विकसित दिल्ली 2047 सम्मेलन में बरेली महापौर डॉ उमेश ने शहरों की भूमिका पर रखा पक्ष


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

नई दिल्ली/ बरेली। अखिल भारतीय इंस्टीट्यूट लोकल सेल्फ गवर्मेंट द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहरों के भविष्य और विकास की दिशा पर विचार- विमर्श को हुए सम्मेलन में बरेली महापौर डॉ उमेश गौतम ने भी शहरों की भूमिका पर अपना पक्ष जोरदार ढंग से रखा। उन्होंने कहा कि शहरी सेवाओं और सुशासन को मजबूत करना आवश्यक है। इंडिया हेवीवेट सेंटर में शहरों के भविष्य और विकास की दिशा पर यह सम्मेलन दिल्ली अर्बन डायलॉग श्रृंखला के तहत हुआ। इसमें देश- विदेश के शहरी विशेषज्ञों, महापौरों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया और भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक शहरों के भविष्य और विकास की दिशा पर विचार- विमर्श किया गया।

इस सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों के महापौरों के साथ डॉ उमेश गौतम महापौर, बरेली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आने वाले समय में शहरों के समग्र और समावेशी विकास के लिए नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, स्वच्छता, सतत शहरी सेवाओं और सुशासन को मजबूत करना आवश्यक है।    रूसी शहरों के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन, सांस्कृतिक आदान- प्रदान और शहरी विकास में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बरेली के मेयर डॉ उमेश गौतम ने समझौता ज्ञापन का भी आदान प्रदान किया। 


बरेली महापौर उमेश गौतम ने इस अवसर पर अखिल भारतीय इंस्टीट्यूट लोकल सेल्फ गवर्मेंट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान पिछले कई दशकों से भारत में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने, क्षमता निर्माण, नीति संवाद और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली में भी इस संस्था के सहयोग से स्वच्छता, जनजागरूकता और शहरी प्रबंधन से जुड़े कई प्रयासों को मजबूती मिली है।

सम्मेलन के दौरान महापौर डॉ गौतम ने बरेली शहर में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बेहतर शहरी सेवाओं की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय मंच शहरों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और बेहतर शहरी नीतियों को अपनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के होली मिलन में गाए गए मां भगवती के छंद

दिल्ली में हुए सम्मेलन के दौरान मेयर डॉ उमेश गौतम ने रूसी शहरों के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन, सांस्कृतिक आदान- प्रदान और शहरी विकास में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन का भी आदान प्रदान किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजया के राहतकर उपस्थित रहीं, जबकि स्वागत संबोधन जय राज पाठक महानिदेशक, स्थानीय निकाय द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सतत, समावेशी और भविष्य उन्मुख शहरों के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बरेली महापौर उमेश गौतम ने भी स्थानीय निकाय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद और सहयोग से देश के शहरों, विशेषकर बरेली के विकास को नई दिशा मिलेगी। 

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें