BREAKING

Bareilly News: कंपोजिट विद्यालय, खजुरिया में कंप्यूटर, लैंग्वेज लैब, रिनोवेटेड मल्टीपरपज हाल बनाया

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली द्वारा अंगीकृत स्कूल कंपोजिट विद्यालय, खजुरिया में कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब, रिनोवेटेड मल्टीपरपज हाल एवं स्व. रुचि मलिक की याद में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी  एवं शालिनी विद्यार्थी द्वारा किया गया।

कंपोजिट विद्यालय, खजुरिया में यह सभी कार्य रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज की अध्यक्ष शिल्पी शर्मा के द्वारा अपनी कंपनी द्वारा कराए गए। कंपोजिट विद्यालय,  खजुरिया को रोटरी ने अंगीकृत कर लिया था।  से स्कूल में यह कार्य करके स्कूली बच्चों के सीखने  एवं आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते दिए गए। इससे बच्चों में पढ़ाई की ललक होगी और आगे चलकर बच्चे कुछ अच्छा कर कुछ बन सकेंगे। स्व. रुचि मलिक की याद में उनके अंगीकृत स्कूल में एक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण हो जाने से शिक्षा और बच्चों का भी सर्वांगीण विकास हो सकेगा। हमेशा बच्चों की पढ़ाई और मुस्कान के साथ स्वर्गीय रुचि मालिक की यादें भी जीवित रहेगी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्रामीण अंचल में किरण तिवारी की दो पुस्तकों का लोकार्पण

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें