BREAKING

Mumbai News: ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी (उम्र 65 वर्ष) का पठानवाडी स्थित डीएनए अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे दो पुत्र राजन मिश्रा और राहुल मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई। 

वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन पर कालिंदी मिश्रा, मंजू मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, वसंत मिश्रा, पूजा मिश्रा, शशिकांत दुबे, सचिन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, विशाल मिश्रा ,राहुल उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। मूलत: गुरेरा ,चहनिया ,चंदौली निवासी गायत्री देवी अपने बेटे राजन मिश्रा के साथ कांदिवली के लोखंडवाला में रहती थी। मुंबई की अनेक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें