Jaunpur News: डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध छात्रा डॉ. प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पश्चात् प्रथम जनपद आगमन पर शोध छात्र अश्वनी तिवारी के संयोजन में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए।सर्वप्रथम जिलाधिकारी जौनपुर आई.ए.एस. डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा डॉ. प्रतिभा सिंह को अपनी कर्मकुम्भ शीर्षक पुस्तक सम्मानस्वरूप प्रदान किए। डाॅ. प्रतिभा ने जिलाधिकारी को कोशिश संस्था की मञ्जरी शीर्षक पुस्तक भेंट की। दूरभाष पर साहित्यकार अमित श्रीवास्तव आईपीएस संप्रति आईआरबी प्रथम रामनगर, नैनीताल ने शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं पूर्वांचल बुक डिपो के अधिष्ठाता रामदयाल द्विवेदी ने बधाई के साथ कवि प्रदीप दुबे कृति जीवन उमंग शीर्षक पुस्तक भेंट की।
टी.डी.कॉलेज,जौनपुर के हिन्दी विभाग के प्राध्यापकगण प्रो. सुषमा सिंह, प्रो. राजदेव दुबे, प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. पुष्पा सिंह तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने डाॅ.प्रतिभा को ‘मंथन’ पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया। प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी द्वारा लोक साहित्य एवं लोक संस्कृति शीर्षक पुस्तक डाॅ.प्रतिभा को प्रदान किए।आजमगढ़ के करिया गोपालपुर की मूल निवासी डॉ. प्रतिभा सिंह ने काशी हिन्दूविश्वविद्यालय से स्नातक,परास्नातक एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. उर्मिला सिंह के मार्गदर्शन में पी-एच.डी. हिन्दी की उपाधि प्राप्त की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ
वर्तमान में उनकी नियुक्ति जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में हुई है।डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता अंजू सिंह, पिता रंजन सिंह, पति अतुल कुमार सिंह, भाई डॉ. ए.पी. सिंह तथा अपने समस्त गुरुजन के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राज कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो. सुधा सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव शैक्षणिक अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य कुटीर पी.जी.कालेज चक्के प्रोफेसर राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. विनय पाठक, रज्जू भैया संस्थान के प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. देवराज सिंह बधाई दी एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता प्रो. मनोज मिश्र ने पुस्तक भेंट की। वही पत्रकार राजन, अंकित जायसवाल एवं कृष्णा सिंह ने साक्षात्कारोपरांत स्मारिका भेंट की। महाकवि पं. रूप नारायण त्रिपाठी के सुपुत्र पं. रामकृष्ण त्रिपाठी संप्रति प्रबंधक, जगतनारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज ने कालजयी महाकाव्य एवं रूप रचनावली पुस्तक भेंट किए।बताया कि उनके पिताजी की आज 36वीं पुण्यतिथि है। प्रतिवर्ष 09 मार्च को कॉलेज में गीत-रूपेण नमन समारोह का आयोजन किया जाता है।डाॅ. प्रतिभा के इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किए।
![]() |
| विज्ञापन |


