BREAKING

Jaunpur News: आनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर ठगी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के नगदिलपुर, श्रीपतगंज निवासी मोहम्मद नौशाद ने गुरुवार को सिकरारा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को, उन्होंने आनलाइन प्लेटफार्म एनिमल ऐप पर भैंस बिक्री का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद, उन्हें 25 मार्च को लोकेशन भेजकर नौपड़वा (जौनपुर) बुलाया गया।

वहां पहुंचने पर, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बाइक से दूर एक नदी के पास ले जाकर छह अन्य लोगों के साथ मिलकर जबरन पकड़ लिया। उन लोगों ने उन्हें रस्सी से पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की जेब से 93 हजार रुपये नगद निकाल लिए गए। इसके बाद, उन्हें निर्वस्त्र कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इसके चलते, उनके परिवार के लोगों से एक लाख रुपये आनलाइन मंगाए गए।

इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: जनता को मिले न्याय अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें