BREAKING

Jaunpur News: गौ आधारित ग्राम विकास से ही संभव है समृद्ध भारत: स्वामी कन्हैया महाराज

शनि पीठाधीश्वर ने गौशाला का भ्रमण कर कृषि और रोजगार पर किया गहन मंथन

ग्रामीणों से गौ-सेवा की अपील की

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत के सरौनी पूरब पट्टी गौशाला परिसर में भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया जी महाराज का मंगलमय आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और "गौ-आधारित ग्राम विकास एवं कृषि रोजगार" विषय पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों के साथ गहन चिंतन-विचार किया।

बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी कन्हैया जी महाराज ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों का विकास केवल गौवंश के संरक्षण से ही संभव है। उन्होंने गौ-आधारित ग्राम विकास की परिकल्पना को साझा करते हुए बताया कि कैसे गाय का गोबर और गौमूत्र रासायनिक खेती का विकल्प बनकर किसानों की लागत घटा सकते हैं और मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर ठगी 

महाराज श्री ने कृषि रोजगार पर जोर देते हुए कहा, "आज का युवा रोजगार की तलाश में शहरों की ओर भाग रहा है, जबकि गौ-उत्पादों (जैसे जैविक खाद, कीटनाशक और औषधियां) के निर्माण में स्वरोजगार के असीमित अवसर छिपे हैं। यदि ग्रामीण तकनीक और भक्ति का समन्वय करें, तो गौशालाएं रोजगार का केंद्र बन सकती हैं।"

सहयोग की अपील और गौ-महत्ता

स्वामी जी ने उपस्थित ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से गौशाला के स्वावलंबन हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने की भावुक अपील की। उन्होंने शास्त्रों का प्रमाण देते हुए कहा कि 'गावो विश्वस्य मातरः' अर्थात् गाय विश्व की माता है। गौ-सेवा से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह आर्थिक समृद्धि का भी द्वार खोलती है।

इस अवसर पर स्वामी जी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रबंधन की तरफ से संध्या सिंह द्वारा महाराज श्री का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, गौ-भक्त और भारतीय जन क्रांति परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें