Jaunpur News: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे का निधन, जगह-जगह शोक सभाएं
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मदेव मिश्र के छोटे भाई धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डा (58) का बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बी एच यू अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र मिश्रा दिल्ली में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे थे। निधन की सूचना पर मड़ियाहूं तहसील परिसर में पत्रकारों द्वारा शोक सभा आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: होली के दिन से युवक लापता, परिजन परेशान
पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई। इस अवसर पर राजेश कुमार पांडेय, विपिन दुबे, आनंद तिवारी, प्रनवेश मिश्रा, नसीम अहमद, अफ़ान अहमद सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भाजपा मछलीशहर के जिला मंत्री डॉ. श्याम दत्त दुबे की अध्यक्षता में भी शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें अजय मिश्रा, अनुराग दुबे, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
| विज्ञापन |

