Jaunpur News: जिलापूर्ति अधिकारी की छापेमारी कर 60 घरेलू सिलेंडर बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कम्प
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में गुरुवार की दोपहर को जिलापूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम शाही ने छापेमारी किया। छापेमारी में उन्होंने गोदाम से 60 सिलेंडर बरामद किया। छापेमारी से बाजार में हड़कम्प मच गया।यह सभी सिलेंडर तीनो कम्पनी के हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी श्री सिंह को ऊक्त बाजार में सिलेंडर की अवैध तरीके से रखने व बेचने की शिकायत मिली थी।सूचना मिलते ही श्री सिंह मय सहयोगियों के कल्याणपुर स्थित सीएससी पर पहुंच गए। वहां पर 60 सिलेंडर मिले। उन्होंने सभी सिलेंडरों को सीज कर गोदाम में भिजवाया। कार्यवाही के दौरान बाजार के व्यापारियों में हड़कम्प मचा रहा।डीएसओ श्री सिंह ने पुछने पर बताया कि सूचना पर छापेमारी की गयी। 60 सिलेंडर बरामद हुए।सभी को सीज कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गयी है।संचालक के ऊपर आवश्यक कार्यवाही अधिकारियों द्वारा की जाएगी।


