BREAKING

Jaunpur News: अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड से टकराई, इलाज के दौरान मौत

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली के पास हुई दुर्घटना 

नया सवेरा नेटवर्क

मल्हनी, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के बुधवार रात करीब 7 बजे एक 53 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई और गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलापूर्ति अधिकारी की छापेमारी कर 60 घरेलू सिलेंडर बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

वाराणसी जनपद के छिरिया लखमीपुर अवनीश पांडेय ने गुरुवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बुधवार रात उनके पिता संतोष कुमार पांडेय (53) पूर्वाचल विश्वविद्यालय कैंपस कालोनी में रहते थे।बुधवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदकर अपने कमरे पे वापस आ रहे थे इस जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित देवकली गांव के समीप पावर हाऊस के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आ गया जिसे बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड से जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगो ने घटना की जानकारी डायल 108 पर देकर घायल को इलाज के जिला में भर्ती करा दिया,जहां देर रात इलाज के दौरान चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की मृतक के पुत्र अवनीश के तहरीर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें