BREAKING

Mumbai News: होली के दिन से युवक लापता, परिजन परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मालाड पश्चिम से शिवम मिश्रा नाम का एक युवक होली के दिन से लापता है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कहीं पर भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मालाड पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। परिजनों ने बताया कि शिवम मिश्रा 3 मार्च को घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने लोगों से मदद की अपील की है। परिवार के लोगों ने बताया कि लापता होने के समय शिवम ने नीले और काले रंग की चेक शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। परिजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को शिवम मिश्रा के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तुरंत राकेश चक्कीवाला, मैरी परेरा चॉल, फ्लोर मिल्स के पास, पटेल कंपनी, मार्वे रोड, ऑरलेम चर्च के सामने, मलाड पश्चिम, मुंबई – 400064 संपर्क नंबर 73030 07300, 95883 75916, 86559 55431 पर सम्पर्क करें। परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि शिवम मिश्रा सुरक्षित अपने घर वापस लौट सकें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रचलित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें