BREAKING

Jaunpur News: अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रचलित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने  बेटी की अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रचलित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर  आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।  पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की गोद भराई तय थी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसी बीच गांव के ही सूरज सरोज पुत्र सुबाष सरोज ने उसकी बेटी की फोटो को अश्लील तरीके एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया । 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रित्विक जायसवाल बने चार्टेड अकाउंटेंट 

इसके अलावा बेटी के होने वाले ससुराल पक्ष को भी भेज दिया। पिता का आरोप है कि इस घटना के कारण  बेटी की शादी टूट गई और परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी द्वारा होने वाले दामाद को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सूरज सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें