Jaunpur News: होली में कपड़ा फाड़ने की रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव में होली के दिन कपड़े फाड़ने को लेकर हुए विवाद की रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। घुड़दौड़ गांव निवासी सुरेश भारती पुत्र पूनवासी भारती का आरोप है कि होली के दिन होली खेलते समय विशाल, गोलू तथा विजय कुमार ने कपड़े फाड़ दिए। जिसका विरोध करने पर विवाद हो गया। उस समय मामला शांत हो गया। आरोप है कि बुधवार शाम उपरोक्त आरोपी रास्ते मे रोककर गाली-गलौज करते हुए सुरेश से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुरेश भारती को काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
