Jaunpur News: जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के परसौड़ी गांव में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसौड़ी गांव निवासी सभाजीत ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे उनका भतीजा राजू कुमार घर से काम पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही जीता प्रसाद, सुरेन्द्र राम, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार ने जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भतीजे को बचाने पहुंचे विनीत कुमार पुत्र सभाजीत, राजन कुमार तथा एवं उनकी पत्नी चन्दा देवी को भी उक्त आरोपियो ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हल्ला सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अब जलालगंज में भी रुकेगी शटल एक्सप्रेस
![]() |
| विज्ञापन |

