Jaunpur News: अब जलालगंज में भी रुकेगी शटल एक्सप्रेस
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वाराणसी–लखनऊ शटल ट्रेन का ठहराव जलालगंज रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार से शुरू हो गया। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने जलालगंज से शटल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने बताया कि इस ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी । इसकी स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि यह ट्रेन सेवा क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आएगी, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक ऐतिहासिक दिन है जब क्षेत्र के लोग इस नई ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला दिवस पर दौड़ेंगी बेटियां
सांसद प्रिया सरोज ने इसके लिए रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस जनहित की मांग को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह ठहराव न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से जलालपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है और हम सभी को मिलकर इस सेवा का लाभ उठाना चाहिए।
जलालगंज रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी वजह से अब वाराणसी के साथ ही जौनपुर के आंचलिक लोगों का लखनऊ से सीधा संपर्क हो सकेगा। इस अवसर पर जलालगंज रेलवे जंक्शन पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
जलालगंज रेलवे जंक्शन पर शटल एक्सप्रेस ट्रेन का समय प्रतिदिन इस प्रकार होगा
वाराणसी–लखनऊ (20401) – 06:26 आगमन
लखनऊ–वाराणसी (20402) – 21:23 आगमन
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)