BREAKING

Jaunpur News: महिला दिवस पर दौड़ेंगी बेटियां


इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 8 मार्च को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में जिला स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले की महिला खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होली के दिन चालक की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें अंडर-13, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिला खिलाड़ियों को पहले मेरा युवा भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मेरा युवा भारत अस्मिता लीग 2026 के अंतर्गत कुल नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है, जिनमें यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें