BREAKING

Jaunpur News: होली के दिन चालक की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। होली के दिन बुधवार को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में स्कूटी द्वारा कार में टच हो जाने पर मामूली बात को लेकर रोडवेज बस चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि मियांपुर मोहल्ले में होली के दिन मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ड्राइवर ललई यादव  की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की बाद में मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश तेज कर दी थी। लाइन बाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल सिंह पुत्र विकास सिंह व सुभांशु सिंह  पुत्र सुनील सिंह, निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह, दीपक सिंह, दीपक भृगुवंशी और अवधेश सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होली मिलन के जरिए व्यापार मंडल ने दिया एकजुटता का संदेश 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें