BREAKING

Jaunpur News: सभा कर प्रबुद्धजनों ने नन्दलाल को दी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी, जौनपुर। त्रयोदश संस्कार में अपव्यय को नियंत्रित करने के लिए समाज सुधार समिति द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर परिलक्षित होने लगा है। बीरीबारी गांव निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर  नन्दलाल प्रजापति की तेरहवीं कार्यक्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रबुद्धजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने नन्दलाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संपूर्ण कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण रहा। माना जा रहा है कि त्रयोदश संस्कार में अपव्यय को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान में यह कार्यक्रम नई दिशा देगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: होली में कपड़ा फाड़ने की रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

समाजसेवी व इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रबुद्धजन समाज सुधार समिति के माध्यम से विगत एक साल से त्रयोदश संस्कार में हो रहे अपव्यय को नियंत्रित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जनहानि के असह्य पीड़ा के बावजूद समाज मे व्याप्त विकृतियों के कारण त्रयोदशाह कार्यक्रम में अपव्यय करना विवशता हो गई है। तिलक सहित अन्य शुभ कार्यक्रमों को जहां वैकल्पिक बना दिया गया वहीं त्रयोदश को अनिवार्य। ऐसा होने के कारण आर्थिक रूप से विपन्न लोग मुशीबत में पड़ जाते हैं। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह व संचालन विनोद सिंह ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में मधुसूदन सिंह, श्रीकांत सिंह, त्रिभुवन सिंह, डा. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. नृपेंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, डा. राणा प्रताप सिंह,गोपाल शर्मा, महेंद्र प्रजापति,विनोद सिंह, नखड़ू सिंह,मुकेश सिंह राजपूत, बालेन्द्र सिंह, अरुण सिंह सहित अन्य लोग थे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें