BREAKING

Jaunpur News: KAPILA के बैनर तले तिलकधारी विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी विधि महाविद्यालय पीली कोठी में KAPILA के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह ने माँ सरस्वती एवं संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। डॉ० ज्ञान प्रकाश सिंह ने बौद्धिक सम्पदा अधिकार की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। डॉ० शैलेन्द्र यादव ने कापी राईट पर विस्तार से चर्चा कीं। 

डॉ० सुधीर कुमार सिंह ने पेटेंट विषय पर छात्रों को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। डॉ० रमेश चन्द यादव ने ट्रेड मार्क का विस्तार से विवेचन किया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ० संजीव कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, अर्चना सिंह एवं अंजली मिश्रा तथा एल-एल० बी० व एल-एल०एम० के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रो० राजेश कुमार सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कपिला कार्यक्रम के संयोजक डॉ० यशवन्त सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: राजस्थान दिवस पर सम्मान समारोह व हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न 

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें