BREAKING

Mumbai News: राजस्थान दिवस पर सम्मान समारोह व हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष 30 मार्च को मुंबई में बड़ी धूमधाम से राजस्थान दिवस मनाया जाता है,इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले अनेक पुरोधाओं का सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने इस वर्ष भी विरला मातुश्री सभागार, चर्चगेट, मुंबई में धूमधाम से राजस्थान दिवस मनाया, जिसमें सम्मान समारोह के साथ एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के अद्भुत संचालन में आशकरण अटल, महेश दूबे, लाफ्टर चैंपियन फेम गौरव शर्मा तथा शालिनी व्यास ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्मकार, कृष्ण कथाकार व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रदीप व्यास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राज के.पुरोहित को मरणोपरांत अटल सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पहले ही प्रयास में PCS पास कर रिचा सिंह ने रचा इतिहास

38वें राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राजस्थान रत्न अवार्ड समारोह’ मे यह सम्मान राज के पुरोहित के पुत्र नगरसेवक आकाश पुरोहित ने स्वीकार किया। समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई व्यक्तित्वों को भी राजस्थान रत्न मानवसेवा अवार्ड प्रदान किये गये। इनमें रमेश पोदार, अमरीश अग्रवाल, इंद्र कुमार पुगलिया, महेश अग्रवाल, मनमोहन गोयनका, राम प्रकाश बूबना तथा पाँच मंदिरों के एकल निर्माता धर्मदेव राजेंद्र घुवालेवाला प्रमुख रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम समूह के निदेशक पवन पोदार ने की। 

इस अवसर पर योग गुरु शारदा बूबना ने ट्रस्ट की महिला सारथी के रूप में उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति को लेकर प्रेरणादायी संबोधन दिया। समारोह में गणपत कोठारी, बृज मोहन अग्रवाल, अरुण हरभजनका, चंद्र प्रकाश सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, हरीश व्यास तथा राजस्थान प्रभारी संजय चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह वार्षिक समारोह सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।अंत में पंडित व्यास जी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें