Jaunpur News: पहले ही प्रयास में PCS पास कर रिचा सिंह ने रचा इतिहास
जौनपुर। जिला मुख्यालय जौनपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत बड़ेरी ग्राम सभा निवासी धीरेन्द्र सिंह ( सहायक लिपिक)(सेन्ट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज) की बड़ी सुपुत्री कुमारी रिचा सिंह ने प्रथम प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर रचा इतिहास।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुख्यमंत्री ने किया ‘माई मुंबई 2026’ कैलेंडर का लोकार्पण
रिचा की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बड़ेरी में ही हुई उसके पश्चात हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज तथा बीएससी की परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से व पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण करने के उपरांत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई और अपने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग से छोटे भाई शिवम सिंह ( जेआरएफ अर्थशास्त्र)व मामा अवनीश सिंह ( सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज जौनपुर)के कुशल मार्गदर्शन में तथा माता पिता के आशिर्वाद व सहयोग से प्रथम प्रयास में ही पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं ज़िले का नाम रोशन किया।
| विज्ञापन |
